वहाबी प्रचारकः “सनआ में मरने वालों की तस्वीरें देख कर मज़े लीजिये”

सऊदी अरब के एक प्रसिद्ध प्रचारक ने यमन की राजधानी सनआ में अंसारुल्लाह आन्दोलन की तरफ़ से बुलाए गए प्रदर्शन में अलक़ायदा के आतंकवादियों के हमले का समर्थन किया है।

टीवी शिया अलआलम से प्राप्त समाचार के अनुसार ख़ालिद अलग़ामेदी ने अपने ट्वीटर पेज पर उस घटना में मारे गए लोगों की फ़ोटो डालने के बाद अलक़ायदा के समर्थन में बाते लिखी हैं।

ग़ामेदी ने इन तस्वीरों पर लिखा है “इन तस्वीरों को देखकर मज़े लीजिये”

इस कट्टरपंथी प्रचारक ने इस आतंकवादी हमले की वीडियों अपलोड करके अपने समर्थकों के लिये लिखाः इन तस्वीरों को देखकर जो दिल को सुकून और प्यासे को तृप्त करती हैं मज़े लीजिये, और बाद के हमले इससे भी अधिक गंभीर होंगे।

उसने लिखाः ख़ून ख़ून.....

यमन के सक्रिय राजनीतिक व्यक्ति यासिर अलअवाज़ी ने ग़ामेदी की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखाः यमन के लोगों देख लो कि किस प्रकार वंश की नफ़रत इन्सान को बीमार और मानसिक रोगी बना देती है।

यमन के कुछ रिपोर्टरों ने इस प्रचारक की भड़काऊ बातों के मुक़ाबले में सऊदी अधिकारियों की चुप्पी की निंदा की है।

राजनीतिक विश्लेषक सलीम अलग़बारी ने ग़ामेदी के बारे में लिखाः वह हत्यारा है और उसके सऊदी अरब में गिरफ़्तार किया जाना चाहिये।

नई टिप्पणी जोड़ें