72 घंटे के संघर्ष विराम के बार इस्राईल ने ग़ज़्जा़ पर दोबारा शुरु की बमबारी

ज़ायोनी सरकार ने 72 घंटे युद्ध विराम की समाप्ति के बाद तुरंत ग़ज़्ज़ा पर हमले शुरू कर दिए हैं। जिसमें एक फिलिस्तीनी बच्चा भी शहीद हो गया है। अल-अक़सा चैनल की रिपोर्ट के अनुसार आज शुक्रवार को 72 घंटे युद्ध विराम के अंत में ज़ायोनी दरिंदों ने ग़ज़्ज़ा पर एक बार फिर हमले शुरू कर दिए जिसमें एक फिलिस्तीनी बच्चा शहीद और पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।

इस्राईली जहाज़ों ने ग़ज़्ज़ा पूर्वी इलाके अज़-ज़ैतून क्षेत्र पर बमबारी की जिसमें दो घर तबाह और एक फिलिस्तीनी घायल हो गया। इस्राईली जहाज़ों ने ग़ज़्ज़ा शेख़ अजलैन क्षेत्र पर भी बमबारी की है जिसमें होने वाले नुकसान की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

नई टिप्पणी जोड़ें