ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली हमले के विरुद्ध अमरीका में प्रदर्शन


अमरीकी जनता ने ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी शासन के हमले की निंदा करते हुए प्रदर्शन किए हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अमरीका के सैकड़ों लोगों ने लॉस एंजलेस में इस्राईल के वाणिज्य दूतावास के सामने प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिमी तट व ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी शासन के अपराधों के विरुद्ध नारे लगाये।

लॉस एंजलेस में इस्राईल के विरुद्ध होने वाला प्रदर्शन, अमरीका में होने वाले प्रदर्शनों में से एक है। इस तरह के कई प्रदर्शन विभिन्न नगरों में हो चुके हैं। प्रदर्शनकारी अमरीका से मांग कर रहे थे कि वह इस्राईल को कई अरब डालर की अपनी सहायता रोक दे।

अंतिम रिपोर्ट के अनुसार पिछले कई दिनों से गज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले में अब तक 82 फ़िलिस्तीनी शहीद और साढ़े पांच सौ से अधिक घायल हो चुके हैं।

नई टिप्पणी जोड़ें