ISIS ने अमरीकी हथियार कंपनियों को किया मालामाल
![]()
आतंकवादी संगठन ISIS से मुक़ाबले लिये अमरीका की तरफ़ से बनाए गये गठबंधन ने अमरीकी हथियार बनाने वाली कंपनियों को मालमाल कर दिया है
टीवी शिया अलआलम से प्राप्त समाचार के अनुसार, टेल ग्रुप रिसर्च सेन्टर के उपनिदेश रिचर्ड अबुल आफ़िया ने बतायाः इस जंग ने अमरीकी सेना से संबंधित कंपनियों को मालामाल कर दिया है।

ISIS के ठिकानों पर हवाई हमलों का वास्तव में अर्थ यह है कि लाखों डॉलर बमों हवाई जहाज़ों के पुर्ज़ों आदि की ख़रीद में ख़र्च हों, इसी प्रकार यह जंग हवाई जहाज़ों के और अधिक माड्रन बनाने का बेहतरीन बहाना है।
जब से अमरीकी सलाहकारों ने इराक़ में क़दम रखा है तभी से पेंटागन से संबंधित कंपनियों के शेयरों के भाव बढ़ रहे हैं और यह तेज़ी अमरीकी गंठबंधन ISIS के ठिकानों पर हवाई हमलों के साथ ही जारी है।
इस प्रकार कि मार्टिन लोकहिड कंपनी के शेयरों की क़ीमत तीन महीनों में 9.3 प्रतिशत बढ़ गई, रेथियॉन कंपनी के शेयरों की क़ीमत 3.8 प्रतिशत बढ़ गई और जनरल डेनामिक कंपनी के शेयरों की क़मीत 4.3 प्रतिशत बढ़ी है।
इसी प्रकार लोकहिड मार्टिन कंपनी ने टामक्रूज़ मीज़ाईलों के लिये 251 लाख डॉलर का समझौता जल सेना के साथ किया है। हर टामक्रूज़ मीज़ाईल की क़ीमत 1.4 लाख़ डालर है।
नई टिप्पणी जोड़ें