अमरीका ने अपने लोगों को बचाने के लिए आईएसआईस पर शुरू किया हमला
![]()

पेंटागॉन ने कहा है कि अमरीका ने इराक़ में आतंकवादी गुट आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमला शुरु कर दिया है।
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नागरिकों की रक्षा में सहायता देने के लिए आतंकवादियों के ख़िलाफ़ हवाई हमले को गुरुवार को स्वीकृति दी कि यह हमला शुक्रवार को इराक़ी कुर्दिस्तान के केन्द्र अरबील के क़रीब आईएसआईएस के ठिकानों पर बमबारी से शुरु हुआ। इराक़ से 2011 में अपनी सेना के वापस बुलाने के बाद अमरीका की यह पहली कार्यवाही है।
पेन्टागॉन के अनुसार दो एफ़ए-18 युद्धक विमानों ने आईएसआईएस पर पांच सौ पाउंड वज़नी लेज़र गाइडेड बम गिराए। अमरीका ने दावा किया कि आईएसआईएस के आतंकवादी अरबील के निकट पेशमर्गा फ़ोर्सेज़ पर तोपों से गोलाबारी कर रहे थे और अरबील में अमरीकी कर्मचारियों को धमकाने लगे।
पेन्टागॉन के प्रवक्ता रियर एडमिरल जॉन कर्बी ने कहा, “ अमरीकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है कि अमरीका उस समय आईएसआईएस के ख़िलाफ़ सीधी कार्यवाही जारी रखेगा जब हमारे कर्मचारियों और प्रतिष्ठानों को उससे ख़तरा होगा। ”
अमरीका ने अरबील में अपने संयुक्त अभियान केन्द्र की रक्षा के लिए शुक्रवार को आरंभिक कार्यवाही को ज़रूरी बताया कि यह केन्द्र पेशमर्गा फ़ोर्सेज़ के साथ रक्षा संरचनाओं को समन्वित करने के लिए प्रयोग हो रहा है। अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बेन रुड्स ने कहा, “ वास्तव में अरबील में हमारे लोग हैं और यदि अरबील पर क़ब्ज़ा हो गया तो उन्हें ख़तरा होगा।”
रिपोर्ट के अनुसार यह कार्यवाही स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरु हुयी।
कुछ टीकाकारों का मानना है कि अरबील के तेल अबिब और वाशिंग्टन से निकट संबंध तथा इराक़ में आईएसआईएस के जघन्य अपराध और विशेष तौर पर ईसाई व ईज़दी अल्पसंख्यकों के विरुद्ध आईएसआईएस के ख़तरे पर अमरीका की उदासीनता की आलोचना के दृष्टिगत, उस पर दबाव बढ़ रहा था और इसी दबाव के कारण अमरीका ने अरबील में आईएसआईएस के विरुद्ध सीमित कार्यवाही का फ़ैसला किया।
नई टिप्पणी जोड़ें