नाइजीरिया में मुसलमानों के जनसंहार के आठ महीने बाद की घटना की निंदा!

.

नाइजीरियाई के ज़ारिया में मुसलमानों के क़त्लेआम और नाइजीरिया सेना द्वारा शिया धर्मगुरु शेख़ ज़कज़की और उनके 200 से अधिक चाहने वालों को गिरफ़्तार किये जाने के आठ महीने बाद कानूनी और मानवाधिकार संगठनों ने निंदा की है और शेख़ ज़कज़की की आज़ादी और उनका इलाज कराए जाने की मांग की है।

टीवी शिया, नाइजीरिया की सेना ने ज़ारिया में आठ महीने पहले शिया धर्मगुरु शेख़ ज़कज़की के इमामबाड़े बक़ीयतुल्लाह पर आक्रमण किया जिसमें कम से कम एक हज़ार लोगों को बहुत ही बेदर्दी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया इस बर्बर आक्रमण में शेख़ ज़कज़की भी घायल हुए और उनको घायल अवस्था में ही उनके 200 साथियों के साथ गिरफ़्तार कर लिया गया जो अभी तक जेल में है और उनको उचित उपचार भी नहीं मिल पा रहा है।

जब से शेख़ ज़कज़की के बेटे मोहम्मद ज़कज़की ने जेल में अपने पिता की गंभीर स्थिति और बिगड़ते स्वास्थ के बारे में बताया है तभी से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाइजीरियाई सरकार की निंदा की जा रही है।

नाइजीरिया इस्लामी कांग्रेस के प्रवक्ता इब्राहीम मूसा ने बतायाः नाइजीरिया सरकार ने शेख़ ज़कज़की के बारे में अब तक कोई भी ठोस क़दम नहीं उठाया है यहां तक कि इलाज के लिये उनको अस्पताल तक नहीं ले जाया गया है और न ही उनको अब तक रिहा किया गया है एक महीने पहले जब हम उनसे मिले थे तो उनकी स्थिति चिंता जनक थी।

नई टिप्पणी जोड़ें