हाइजैकर के साथ सेल्फ़ी, दंग करती तस्वीरें


ऐसा लगता है कि अलग अलग परिस्थितियों में लोगों के सेल्फी लेना के जुनून की कोई सीमा नहीं रह गई है, इस बार हाइजैक किए गए विमान के एक यात्री ने हाइजैकर के साथ सेल्फ़ी ली है जिसने अपनी कमर पर विस्फोटक सामग्री बाँध रखी थी।

टीवी शिया इस यात्री द्वारा हाइजैकर सैफ़ुद्दीन मुस्तफ़ा के साथ मुसकुराते हुए सेल्फ़ी ने मिस्र और साइप्रस के सुरक्षा अधिकारियों को हैरान कर दिया है, बता दें कि जिस समय यह सेल्फ़ी ली गई है तब हाइजैकर ने विस्फोटक बेल्ट पहन रखी थी।

यात्री ने यह सेल्फ़ी तब ली जब साइप्रस के लारनाका एयरपोर्ट पर साइप्रस के अधिकारियों से बातचीत के बार मिस्री नागरिकों को विमान से निकल जाने की अनुमति दे दी थी।

बता दे कि मिस्र के यात्री विमान 320 को जो कि घरेलू उड़ान पर था हाइजैक करके साइप्रस के लारनाका एयरपोर्ट ले जाया गया था, साइप्रस के राष्ट्रपति ने कहा था कि इस प्लेन हाइजैक का आतंकवादी घटना से कोई लेना देना नहीं है।

यह भी देखें गजब, मिस्र प्लेन हाइजैकर आतंकवादी नहीं आशिक़ निकला

नई टिप्पणी जोड़ें