नाइजीरियाई मुसलमानों के समर्थन में दिल्ली और करगिल में विशाल प्रदर्शन + तस्वीरें

भारत की राजधानी दिल्ली और भारत प्रशासित कश्मीर के करगिल नगर में बुधवार को नाइजीरिया के मुसलमानों पर सेना के हमले और इस देश के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शेख़ इब्राहीम ज़कज़की की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ विशाल प्रदर्शन हुए।

राजधानी दिल्ली में मजलिसे उलेमाए हिन्द द्वारा आयोजित प्रदर्शन में हज़ारों की संख्या में मुसलमानों ने भाग लिया और दिल्ली स्थित नाइजीरिया के दूतावास के पास इस देश की सेना द्वारा मुसलमानों पर किए गए हमलों के ख़िलाफ़ जमकर नारे बाज़ी की।

बुधवार को राजधानी दिल्ली में हज़ारों की संख्या में एकत्रित हुए मुसलमान जब नाइजीरिया के दूतावास की ओर बढ़ रहे थे तभी पुलिस ने उनको दूतावास के पास ही रोक दिया।

प्रदर्शन का नृत्तव कर रहे दिल्ली के इमामे जुमा और मजलिसे उलेमाए हिन्द के सचिव मौलाना मोहसिन तक़वी ने लोगों को संबोधित करते हुए नाइजीरिया की सरकार से मांग की के ज़ारिया शहर में मुसलमानों का नरसंहार करने वाले आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनको दंडित किया जाए।

उन्होंने नाइजीरिया की सरकार से मांग की कि इस देश के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की को तुरंत रिहा किया जाए।

दूसरी ओर भारत प्रशासित कश्मीर के करगिल नगर में भी बुधवार को नाइजीरिया की सेना द्वारा आम मुसलमानों के जनसंहार के ख़िलाफ़ विशाल प्रदर्शन हुआ।

लाखों की संख्या में प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों ने नाइजीरियाई सेना के ख़िलाफ़ नारे लगाए और इस देश की सरकार से आरोपियों को दंडित करने और वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शेख़ ज़कज़की की रेहाई की मांग की।

ज्ञात रहे कि रविवार 13 दिसंबर को तड़के, नाइजीरिया के सैनिकों ने इस देश के इस्लामी आंदोलन पर नाइजीरियाई सेना के कमान्डर की हत्या की साज़िश रचने और भीड़ के कारण उनका मार्ग बंद करने के आरोप में, ज़ारिया शहर में बक़ीयतुल्लाह इमामबाड़े और शैख़ इब्राहीम ज़कज़की के घर पर हमला करके सैकड़ों बेगुनाह मुसलमानों का जनसंहार किया।

नई टिप्पणी जोड़ें