नाइजीरिया में शिया आलिम के घर पर सुरक्षा बलों का हमला + तस्वीरें

सुरक्षा बलों द्वारा नाइजीरिया के शिया लीडर के घर पर किये गए आक्रमण में दसियों की मौत हुई है और घायल हुए हैं।

टीवी शिया अलआलम से प्राप्त समाचार के अनुसार नाइजीरिया के सुरक्षा बलों ने इस देश के शिया लीडर शेख़ इब्राहीम अलज़कज़ाकी के घर पर हमला किया और गोलीबारी की है।

चश्मदीदों के अनुसार सुरक्षा बलों ने शेख़ अलज़कज़ाकी के घर पर हमला किया और बख़्तरबंद गाड़ियों से उसका घेराव कर लिया और वह हमला करके घर में घुसना चाहते थे लेकिन शेख़ के समर्थकों ने इन्सानी चेन बनाकर उनको घुसने से रोक दिया।

इस घटना के बाद नाइजीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन हुए।

आक्रमणकारियों से सम्बंधित स्रोतों ने दावा किया है कि घटना स्थल पर नाइजीरियाई सेना के प्रमुख की हत्या की साज़िश रची गई थी हालांकि चश्मदीदों और शेख अलज़कज़ाकी ने इसको झूठ बताते हुए कहा है सुरक्षा बलों ने बिना किसी पूर्व चेतावनी और बिना किसी तर्क के गोलीबारी शुरू की है।

नाइजीरिया में पिछले साल भी विश्व कुद्स दिवस के अवसर पर हथियारबंद लोगों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया था जिसमें दसियों लोग मारे गए थे मारे जाने वालों में शेख़ अलज़कज़ाकी के तीन बेटे भी थे।

नई टिप्पणी जोड़ें