पुरानी नीतिया ही हमारा लक्ष्यः सऊदी बादशाह
सऊदी अरब के नए शासक ने कहा है कि वे पुरानी नीतियों को ही जारी रखेंगे।
सत्ता संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने कहा कि सऊदी अरब की स्थापना के समय से चली आ रही नीतियों को ही हम आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने प्रण किया कि वे राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कार्य करेंगे। सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने अपने भतीजे मुहम्मद बिन नाएफ़ को दूसरा उत्तराधिकारी नियुक्त किया जो 55 वर्ष के हैं इस प्रकार मुहम्मद बिन नाएफ़, युवराज मुक़रिन के उत्तराधिकारी होंगे जो 69 वर्ष के हैं।
(देखें सऊदी बादशाह का निधन, कब क्या हुआ देखें तस्वीरों में)
सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने अपने एक पुत्र मुहम्मद को सऊदी अरब का रक्षामंत्री निर्धारित किया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सऊदी अरब के पूर्व शासक अब्दुल्लाह का निधन हो गया था जिसके बाद उनके सौतेल भाई सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़, सऊदी अरब के नए शासक बने हैं।
नई टिप्पणी जोड़ें