फ़्रांस में एक मस्जिद के क़रीब धमाका।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार फ़्रांस के लीमान शहर के वेलफ़्रेश सोर साऊन इलाक़े में गुरुवार की सुबह स्थानीय समयानुसार छह बजे एक मस्जिद के निकट यह धमाका हुआ। सामाचारिक सूत्रों के अनुसार इस घटना में कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ और पुलिस ने घटनास्थल को अपने घेरे में ले लिया था। मस्जिद के क़रीब स्थित एक खाने के होटल को नुक़सान पहुंचा है। इस घटना की जांच पुलिस ने शुरु कर दी है।

एक दूसरी घटना में फ्रांस की राजधानी पेरिस के दक्षिण में स्थित पोर्ट डी चैंटिलन के पास गुरुवार को दो पुलिसकर्मियों को गोली मार दी गई।

खबर के मुताबिक बुलेट प्रूफ जैकेट पहने एक व्यक्ति ने स्वचालित राइफल से पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी की। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिसकर्मियों को मैदान पर गिरा देखा गया। फ्रांस के गृह मंत्री बर्नार्ड काजेनेयूवी एलिसी पैलेस में चल रही अपनी आपातकालीन अंतर्मंत्रालयी बैठक छोड़कर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

ज्ञात रहे बुधवार को फ़्रांस की राजधानी पेरिस में शार्ली एब्दो मैगज़ीन की इमारत पर सशस्त्र बंदूक़धारियों ने हमला किया जिसमें 12 व्यक्ति हताहत और 10 अन्य घायल हुए। घायलों में 4 की स्थिति चिंताजनक बनी हुयी थी।

इस हमले के बाद सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए और सबसे आख़िरी स्तर सुरक्षा चेतावनी जारी की गयी। रिपोर्टों के अनुसार बुधवार को शार्ली एब्दो पत्रिका के कार्यालय पर हमले में मरने वालों में 4 कैरीकेचर बनाने वाले चित्रकार और इस पत्रिका का संपादक भी शामिल है।

नई टिप्पणी जोड़ें