बोको हराम के हमले में दसियों की मौत


नाइजीरिया की पुलिस ने घोषणा की है कि आतंकवादी संगठन बोको हराम ने इस देश के तीन क्षेत्रों पर आक्रमण किया जिसमें 28 लोग मारे गए।

आक्रमणकारियों ने लोगों को मारने के बाद उनके घरों में आग लगा दी।  बोको हराम की ओर से यह आक्रमण नाइजीरिया के बोरनोको प्रांत के उन गावों में किये गए जो पहले ही इस आतंकवादी संगठन की हिंसक कार्यवाहियों का लक्ष्य बन चुके हैं।  एक आक्रमण कैमरून की सीमा के निकट चीबूक नामक क्षेत्र में किया गया।  यह वहीं क्षेत्र हैं जहां से कुछ सप्ताह पूर्व 200 से अधिक छात्राओं को अपहरित कर लिया गया था।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल से अबतक बोको हराम गुट के आक्रमण में कम से कम 450 आम लोग मारे गए हैं जबकि घायलों की संख्या इससे कहीं अधिक है।

नई टिप्पणी जोड़ें