सऊदी अरब में आले सऊद के हमले में दो शिया जवान शहीद
सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र अलअवामिया में आले सऊद के गुर्गों के हमलों में दो शिया मुसलमान शहीद हो गए।
अलअहद वेबसाइट के अनुसार सऊदी अरब के जानकार सूत्रों के अनुसार आले सऊद के सुरक्षा दलों ने गुरुवार को अलअवामिया के अलजमीआ क्षेत्र में जनता पर गोलीबारी की थी जिसमें अली और हुसैन नामक दो व्यक्तियों शहीद हो गए। इस हमले में कई घरों और वाहनों को भी हानि हुई है।
इससे पहले आले सऊद की अदालत ने शहर जद्दा में अवामिया क्षेत्र के दो युवकों को सरकार विरोधी वेबसाइट बनाने के अपराध में पांच और छह साल कैद की सजा दी थी।
इन युवकों ने ऐसी वेबसाइट बनाई थी जिसमें जनता शांतिपूर्ण तरीके से देश में न्याय और राजनीतिक सुधारों की मांग कर रही थी।
गौरतलब सऊदी अरब की जनता धार्मिक और राजनीतिक स्वतंत्रता तथा वहाबी भेदभाव के उन्मूलन के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष कर रही हैं। सऊदी अरब में तीस हजार राजनैतिक कैदी हैं जो कई सालों से जेलो में बंद हैं।
नई टिप्पणी जोड़ें