ईरानी सीमा सुरक्षा बल के अपहरित जवान छूट कर स्वदेश पहुंचे
ईरान के सीमा सुरक्षा बल के जवान स्वदेश पहुंच गये। जैशुल अद्ल नामक आतंकवादी गुट ने सीमा सुरक्षा बल के पांच जवानों का अपरण कर रखा था जिसमें से एक सुरक्षा कर्मी की इस गुट ने हत्या कर दी थी।
स्वतंत्र होने वाले सीमा सुरक्षा बल के चारों जवान आज अफगानिस्तान और पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र से स्वदेश पहुंचे। एक जानकार सूत्र ने बताया है कि काफी प्रयास के बाद इन अपहिरत सुरक्षा बल के जवानों को स्वतंत्र कराया गया है।
ज्ञात रहे कि पिछली पांच फरवरी को ईरान के सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में जैशुल अद्ल नामक आतंकवादी गुट ने उनका अपहरण करके पाकिस्तान पहुंचा दिया था।
नई टिप्पणी जोड़ें