पैग़म्बरे इस्लाम की पाँच सुन्नतें
पैग़म्बरे इस्लाम की पाँच सुन्नतें
एलल और उयून में हज़रत इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम से रिवायत हैं कि पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने फ़रमायाः
मैं मरते दम तक पाँच चीज़ों को नहीं छोड़ सकता ताकि यह चीज़ें मेंरे मरने के बाद मेरी सुन्नत (शैली) बन जाएं
1. दासों के साथ ज़मीन पर बैठकर खाना खाना।
आप इस माध्यम से हम को बताना चाहते हैं कि इन्सान को कभी भी अपने आप को दूसरों से बड़ा नहीं समझना चाहिए, और आप अपने इस कार्य से आज के शासकों और सत्ता धारियों को भी सिखा रहे हैं कि एक सत्ताधारी और शासक को अपने राज्य को सबसे छोटे लोगों का भी ध्यान रखना चाहिए।
2. बिना ज़ीन के गधे की सवारी करना।
3. अपने हाथों से बकरी का दूध दुहना।
यानी इन्सान को आपना छोटे से छोटा कार्य भी स्वंय करना चाहिए, और दूसरों के भरोसे नहीं रहना चाहिए।
4. ऊनी कपड़ा पहनना।
स्पष्ट रहे कि ऊनी कपड़ा उस जम़ाने का सबसे मामूली और सादा वस्त्र था, और आप इस माध्यम से हमको बता रहे हैं कि हमको अपने जीवन में सादा जीवन जीना चाहिए चाहे वह कपड़े के सम्बन्ध में हो या किसी और चीज़ में।
5. बच्चों को सलाम करना
नई टिप्पणी जोड़ें