ब्रिटिश लड़की जो दाइश के लिये कर रही है दुल्हनों का इन्तेज़ाम
एक ब्रिटिश समाचार पत्र ने एक जवान लड़की द्वारा सीरिया में आतंकवादी संगठन दाइश के लिये जवान लड़कियों और महिलाओं की सप्लाई का पर्दाफाश किया है।
टीवी शिया मेल आन संडे नामक समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में लिखाः यह ब्रिटिश लड़की जिसका नाम उम्मे मसना अलबिर्तानिया है और जो लंदन की रहने वाली है वह जवान लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल में फसाने के लिये सोशल मीडिया का सहारा लेती है और इस प्रकार वह दाइश के लिये दुलहनों का प्रबंध कर रही है। इस लड़की का अस्ली नाम तौबा गंदाल है।
यह 22 साल की लड़की जो कि लंदन के एक बड़े बिज़नेस मैन की लड़की है पहले एक आम जीवन जिया करती थी लेकिन एक दिन अचानक इन्टरनेट पर उसकी बुर्के वाली एके 47 के साथ तस्वीर जारी होती है।
इस समाचार पत्र के अनुसार इस लड़की ने दाइश के लिये महिलाओं के प्रबंध में बहुत बड़ा रोल अदा किया है और अब वह कहां है उसके बारे में कोई नहीं जानता है।
समाचार पत्र ने बताया कि इस ब्रिटिश लड़की का पर्दा तब फाश हुआ जब वह एक लड़की को दाइश में जाने के लिये बहकाने का प्रयत्न कर रही थी, लेकिन वह लड़की वास्तव में एक गुप्त पत्रकार थी जिसने सारी बात जानने के बाद ब्रिटेन के ख़ुफिया विभाग को जानकारी दी।
नई टिप्पणी जोड़ें