धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने वाले आतंकवादी हैं, काबे के इमाम

मक्के के इमाम ने इस्लाम के नाम पर हिंसा फैलाने के लिए आतंकवादियों की निंदा की है।

मुसलमानों के पवित्रतम स्थलों में सर्वोपरि स्थल पवित्र मक्के के इमाम ने कहा है कि धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने वालों का कोई धर्म नहीं होता।

भारत के बिहार राज्य की राजधानी पटना में शेख सालेह मोहम्मद इब्राहीम अत्तालिब ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने वालों ने इस्लाम को बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि हम इस्लाम को आतंकवाद से जोड़े जाने की निंदा करते हैं।

इमाम ने कहा कि ऐसे तत्वों का कोई धर्म नहीं होता। यह आतंकवादी तो अपने ही अनुयाइयों तक को नहीं छोड़ते। वे मस्जिदों में हमले करते हैं जहां लोग नमाज पढ़ रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम शांति और सुरक्षा का संदेश देता है।

शेख सालेह मोहम्मद इब्राहिम अल तालिब ने यहां संवाददताओं को बताया हम इस्लाम को आतंकवाद से जोड़े जाने से घृणा करते हैं। आतंकवादी विभिन्न देशों में अपने द्वारा की जा रही हिंसा को मजहब के नाम पर जायज ठहराते हैं जो गलत है। मजहब कभी भी किसी भी रूप में किसी को भी किसी के खिलाफ हिंसा का उपदेश नहीं देता है।

नई टिप्पणी जोड़ें