पर्दा करने वाली मुसलमान महिलाएं दासी हैं: फ़्रांस

फ़्रांस की महिला अधिकारों की मंत्री ने मुसलमान महिलाओं को दासी कहने के बाद इससे होने वाली आलोचना के कारण माफी मांगी है।

अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार फ़्रांस की महिला अधिकारों की मंत्री लारेंस रासिनेल ने अपने एक संबोधन में मुसलमान महिलाओं को दासी बताया था। उन्होंने मुसलमान महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले हिजाब पर व्यंग करते हुए कहा था कि बहुत सी मुसलमान महिलाओं ने स्वयं को दासी बना रखा है।

इस फ़्रांसीसी महिला मंत्री से जब रेडियो मोंतिकारलो के उद्घोषक ने यह कहा कि बहुत सी मुसलमान महिलाएं स्वेच्छा से हिजाब का चयन करती हैं तो उन्होंने कहा कि हां, विगत में भी बहुत सी अफ़्रीकी और अमरीकी महिलाओं ने ग़ुलाम बनना पसंद किया था।

उनके इस बयान पर बड़ी तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। फ़्रांस के संचार माध्यमों और फ़्रांस के इस्लामी संगठनों ने महिला अधिकारों की इस फ़्रांसीसी मंत्री के वक्तव्य की कड़े शब्दों में निंदा की।

जब उन्होंने देखा कि उनका विरोध तेज़ होता जा रहा है तो फिर फ़्रांस के चैनल-5 पर इस फ़्रांसीसी मंत्री ने कहा कि मैंने शब्दों का सही प्रयोग नहीं किया और यदि इससे किसी का अपमान हुआ है तो मैं उसके लिए क्षमा चाहती हूं।

नई टिप्पणी जोड़ें