सीरिया में लड़ाई सुन्नी शिया की नहीं:अलअज़हर

अलअज़हर ने प्रमुख ने कहा है कि सीरिया में जारी युद्ध शिया-सुन्नी है।

मिस्र के अलअज़हर विश्वविद्यालय के प्रमुख ने सीरिया की लड़ाई को सांप्रदायिक रंग देने हेतु सऊदी अरब और ज़ायोनी शासन के प्रयासों के बावजूद बल देकर कहा है कि सीरिया की लड़ाई शिया-सुन्नी लड़ाई नहीं है।

अहमद तय्यब ने मलेशिया की राजधानी जकारता में अरब और इस्लामी देशों के मध्य एकता पर बल देते हुए कहा कि सीरिया संकट के बारे में ज़ायोनी शासन के युद्ध मंत्री मूशे यालून के दावे के विपरीत सीरिया संकट शिया-सुन्नी मुसलमानों के मध्य युद्ध नहीं है। अहमद तय्यब ने बल देकर कहा कि शिया- सुन्नी एक दूसरे के भाई हैं और इतिहास में दोनों के मध्य कोई मतभेद नहीं था।

अलअज़हर के प्रमुख ने एक बार फिर कहा है कि हर मुसलमान की हत्या हराम है चाहे वह शिया हो या सुन्नी। इसी प्रकार उन्होंने हर प्रकार के अतिवाद से दूरी का आह्वान किया। सीरिया युद्ध के बारे में अहमद तय्यब के विचार ऐसी स्थिति में सामने आ रहे हैं जब सऊदी अरब और ज़ायोनी शासन सीरिया संकट को हवा देकर यह दिखाने का प्रयास कर रहे हैं कि सीरिया विवाद की जड़ शिया -सुन्नी मतभेद हैं।

नई टिप्पणी जोड़ें