नेल्सन मंडेला के पोते ने इस्लाम क़ुबूल किया, मुस्लिम लड़की से की शादी


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के पोते मंडला मंडेला, ने केप टाउन में मुस्लिम लड़की राबिया क्लार्क, से शादी कर ली।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नेल्सन मंडेला के पोते मंडला मंडेला ने इस्लाम स्वीकार करने के बाद केप टाउन में एक मुसलमान लड़की राबिया से शादी कर ली है। यह मंडेला की चौथी शादी है।

मंडेला ने एक बयान में कहा राबिया के माता-पिता, उसके विस्तारित परिवार और मुस्लिम समुदाय द्वारा स्वीकार किए जाने पर दिल से कृतज्ञ हूँ।

उन्होंने कहाः हालांकि राबिया और मैं विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं में पले बढ़े थे लेकिन हम दोनों में एक कामन चीज़ थी और है और वह यह है कि हम दोनों के दिल दक्षिण अफ्रीका के लिये धड़कते हैं।

समकालीन इतिहास में नेल्सन मंडेला नस्लवाद के विरुद्ध लड़ाई का एक चर्चित नाम है जिनकी दिसंबर 2013 में, 95 साल की उम्र में मृत्यु हो गई।

नई टिप्पणी जोड़ें