इस्राईल सच का मुंह नहीं बंद कर सकता हैः मून
संयुक्त राष्ट्र संघ के महा सचिव बान की-मून ने इस्राईली अधिकारियों की आलोचनाओं को ख़ारिज करते हुए कहा है कि फ़िलिस्तीनियों पर अत्याचार के संदर्भ में उनकी टिप्पणी वास्तविकता पर आधारित थी।
बन की-मून ने इस्राईली अधिकारियों से कहा है कि सच्च बोलने वालों पर प्रहार करना बंद करें।
राष्ट्र संघ के महा सचिव का कहना था कि इस्राईली अधिकारी हर सच बोलने वाले का मूंह बंद नहीं कर सकते और उन्होंने जो कुछ कहा है वह वास्तविकता पर आधारित है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में बान की-मून ने फ़िलिस्तीनियों की ज़मीन हड़पने और अवैध कालोनियों के निर्माण के लिए ज़ायोनी अधिकारियों की निंदा की थी और कहा था कि क़रीब पिछली आधी शताब्दी से फ़िलिस्तीनियों की ज़मीनों को हड़पने का सिलसिला जारी है और जिन लोगों की ज़मीन छिनती है, प्राकृतिक रूप से वह विरोध करते ही हैं।
राष्ट्र संघ के इस बयान पर ज़ायोनी प्रधान मंत्री नेतनयाहू ने बान की-मून पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया था।
नई टिप्पणी जोड़ें