आयतुल्लाह शेख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी सवस्थ हैं

इस्लामी आंदलोन नाइजीरिया के एक सदस्य का कहना है कि वरिष्ठ शिया धर्मगुरु शेख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी स्वस्थ हैं।

इस्लामी आंदलोन नाइजीरिया के सदस्य हसन बाला ने शेख़ ज़कज़की की स्थिति के बारे में कहा कि शेख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी स्वस्थ हैं और उनका उपचार चल रहा है।

इसी प्रकार बाला ने कहा कि हाल ही में इस्लामी धर्मगुरुओं की समिति के कुछ सदस्यों ने शेख़ ज़कज़की से मुलाक़ात की है।

दूसरी ख़बरों के लिये क्लिक करें

उल्लेखनीय है कि नाइजीरियाई सेना ने 12 और 13 दिसम्बर को शिया मुसलमानों के धार्मिक केन्द्र और शेख़ ज़कज़की के घर पर हमला करके शेख़ ज़कज़की के पुत्र समेत सैकड़ों निर्दोष शिया मुसलमानों की हत्या कर दी थी और शेख़ ज़कज़की को घायल करके गिरफ़्तार कर लिया था।

नई टिप्पणी जोड़ें