सऊदी अरब में आले सऊद के विरुद्ध बड़ा प्रदर्शन
सऊदी अरब के लोगों ने रात के अंधेरे में प्रदर्शन करके आले सऊद द्वारा आयतुल्लाह शेख़ निम्र को मौत की सज़ा दिये जाने की भर्तसना की है।
टीवी शिया एक प्रत्यक्षदर्शी ने बता कि इस प्रदर्शन में शरीक होने वाले लोगों ने जुमे की रात को आले सऊद द्वारा शेख़ निम्र को मौत की सज़ा दिये जाने की भर्तसना की और आले सऊद के विरुद्ध नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियो ने माग की है शेख़ निम्र और दूसरे तीन शहीदों के पार्थिव शरीर को उन्हें सौंपा जाए।
सऊदी अरब के अलअवामिया शहर के हालात पिछले सप्ताह आयतुल्लाह शेख़ निम्र को मौत की सज़ा दिये जाने के बाद से अब तक सामान्य नहीं हुए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े पहन रखे थे और हाथों में शेख़ निम्र की तस्वीरें ले रखी थीं और सड़कों पर नारे लगा रहे थे।
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे।
अलअवामिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया के आयतुल्लाह शेख़ निम्र अहिंसक विरोध के हामी थे और उनकी हत्या हालात को और बिगाड़ेगी।
शेख़ निम्र के भाई ने बताया है कि शेख़ निम्र की हत्या के बाद से ही क़तीफ़ के लोगों में क्रोध दौड़ रहा है और अब तक हज़ारों लोगों ने हमसे शोक प्रकट किया है।
नई टिप्पणी जोड़ें