वैटिकन ने शार्ली एब्दो पर लगाया आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप

वैटिकन ने फ़्रांसीसी व्यंग पत्रिका शार्ली एब्दो पर आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

वेटिकन के दैनिक समाचारपत्र लॉओजरवैतर रोमानो ने शार्ली एब्दो पर आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए इस पत्रिका के नए संस्करण में गाॅड का चित्र बनाने पर उसकी कड़ी आलोचना की है।

वेटिकन का कहना है कि ऐसी स्थिति में कि जब सारे ही धर्म हिंसा की निंदा करते हैं, शार्ली एब्दो ने गॉड को एक सशस्त्र आतंकवादी के रूप में चित्रित किया है। वैटिकन के समाचारपत्र लॉओजरवैतर रोमानो ने लिखा है कि यह दुखद और सभी धर्मों का अपमान है।

शार्ली एब्दो ने अपने कार्यालय पर 7 जनवरी, 2015 को हुए हमले की पहली बरसी के अवसर पर बुधवार को विशेषांक का प्रकाशन किया है। इस व्यंग पत्रिका ने विशेषअंक के कवर पर गॉड को बंदूकधारी के रूप में दिखाया है। पूरे काले पन्ने पर सफेद रंग में बनाए गए कार्टून में आक्रोशित गॉड के कपड़ों पर खून के धब्बे लगे हैं और पीठ पर एक क्लाशनकोफ राइफल है। इसका शीर्षक है, एक साल बाद भी हत्यारे पहुंच से दूर।

उल्लेखनीय है कि इस फ़्रांसीसी व्यंग पत्रिका ने इससे पहले पै़गम्बरे इस्लाम (स) का भी अपमानजनक चित्र प्रकाशित किया था जिसकी पूरे विश्व में व्यापक स्तर पर निंदा की गई थी।

नई टिप्पणी जोड़ें