इस्राईल ने भी माना हिज़्बुल्लाह की शक्ति को
इस्राईल के युद्ध मंत्रालय के सैनिक व राजनैतिक मामलों के निदेशक ने लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन की सैन्य क्षमता को स्वीकार किया है।
आमूस गिलआद ने इस्राईली न्यूज़ वेबसाइट एनआरजी को दिए गए साक्षात्कार में हिज़्बुल्लाह के रूस निर्मित जहाज़ भेदी मीज़ाइल ओनिक्स से लैस होने की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस संगठन ने समुद्री युद्ध के लिए अपनी क्षमता को अधिक मज़बूत बना लिया है। उन्होंने इसी प्रकार हिज़्बुल्लाह की सैन्य क्षमता में वृद्धि पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इस गुट के पास एक लाख से अधिक रॉकेट और मीज़ाइल मौजूद हैं।
इसी परिप्रेक्ष्य में ज़ायोनी शासन के पूर्व युद्ध मंत्री मूशे आरनेस ने गत अप्रैल में हिज़्बुल्लाह की सैन्य क्षमता को इस्राईल के लिए ख़तरा बताते हुए कहा था कि हर साल इस्राईल के मुक़ाबले में हिज़्बुल्लाह की प्रक्षेपास्त्रिक क्षमता में संख्य, रेंज और मारक क्षमता की दृष्टि से वृद्धि हो रही है।
नई टिप्पणी जोड़ें