नाइजीरिया, शिया आलिम के घर सेना के हमले के पीछे का यह है रहस्य

नाइजीरिया के सैनिक इस देश में इस्लामी आंदोलन के मुसलमान सदस्यों के जनसंहार के समय से अब तक सैकड़ों निर्दोष लोगों को गिरफ़्तार कर चुके हैं।

समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, नाइजीरिया के सैनिकों ने इस देश के इस्लामी आंदोलन के महासचिव शैख़ इब्राहीम ज़कज़की के घर पर हमले के समय से गिरफ़्तार किए गए 500 महिलाओं व बच्चों को, कादूना राज्य के ज़ारिया शहर के सामूरा इलाक़े में एक मदरसे में बंद कर रखा है।

इसी प्रकार नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के एक सदस्य ने बताया कि यह आंदोलन 500 महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में सही सूचना हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

नाइजीरिया के सैनिकों ने कादूना में 178 लोगों को गिरफ़्तार किया और उन्हें पुलिस के कई हिरासत केन्द्र में बंद कर रखा है।

रविवार 13 दिसंबर को तड़के, नाइजीरिया के सैनिकों ने इस देश के इस्लामी आंदोलन पर नाइजीरियाई सेना के कमान्डर की हत्या और भीड़ के कारण उनका मार्ग बंद करने के आरोप में, ज़ारया शहर में बक़ीयतुल्लाह इमामबाड़े और शैख़ इब्राहीम ज़कज़की के घर पर हमला करके सैकड़ों बेगुनाह मुसलमानों का जनसंहार किया।

नाइजीरिया के विभिन्न शहरों में इस देश की सेना के मुसलमानों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन का क्रम जारी है।

कानू, कादूना, बाउची, कातसीना और गोम्बा सहित कई शहरों में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन जारी हैं।

 
इस बीच नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के महासचिव इब्राहीम ज़कज़की के निकटवर्ती लोगों ने बताया कि ज़ायोनी शासन, सऊदी अरब और नाइजीरिया की सेना ने उन्हें धीरे-धीरे जान से मारने का षड्यंत्र रचा है।

जानकार सूत्र ने समाचार एजेंसी मेहर को बताया कि ज़ायोनी शासन की गुप्तचर सेवा, आले सऊदी शासन और नाइजीरिया की सेना मिल कर शैख़ इब्राहीम ज़कज़की को मारना तथा पश्चिमी अफ़्रीक़ा में शुद्ध इस्लाम पहुंचने से रोकना चाहती है।

सम्बंधित ख़बरें नाइजीरिया में शिया आलिम पर हमले की चौतरफ़ा निंदा

शेख़ ज़कज़ाकी की स्थिति अस्पष्ट, पत्नी व बेटे की शहादत

नाइजीरिया में शिया आलिम के घर पर सुरक्षा बलों का हमला + तस्वीरें

नई टिप्पणी जोड़ें