शेख़ निम्र के समर्थन मे सऊदी अरब में प्रदर्शन

सऊदी अरब में हजारों लोगों ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरू आयतुल्लाह शैख बाक़िर निम्र के समर्थन में प्रदर्शन किये।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के पूर्वी शहर क़तीफ़ में हजारों लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह शैख़ बाक़िर निम्र को जेल में बंद रखे जाने की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने उनका समर्थन करते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की।

यह भी पढ़ें आयतुल्ला निम्र को अगले सप्ताह फांसी संभव

प्रदर्शनकारियों ने शैख़ बाक़िर निम्र के साथ सहानुभूति और एकजुटता व्यक्त की और आले सऊद के हाथों राजनैतिक विरोधियों के दमन की निंदा की।

दूसरी ओर आले सऊद के सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को क़तीफ़ शहर में एक महिला को गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले गये थे।

सऊदी अरब में 2011 से जनता ने अपने क़ानूनी मांगों और राजनैतिक सुधारों को लेकर आंदोलन शुरू किया है।

शिया बाहुल्य क्षेत्रों में यह आंदोलन विशेषकर शैख़ बाक़िर निम्र की गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सज़ा सुनाए जाने के बाद से आले सऊद के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गये हैं।

नई टिप्पणी जोड़ें