आतंकवादियों के अगला निशाना एफिल टावर
आतंकी संगठन दाइश ने एक वीडियों के माध्यम से फ़्रांस पर और भी हमले किये जाने की धमकी दी है।
टीवी शिया, दाइश ने इस वीडियो में फ़्रांस और इस देश के राष्ट्रपति को धमकी दी है।
इस वीडियो में एक फ़िल्म जिसमें एफिल टावर गिरता दिखाया गया है को और हाल में हुए पेरिस हमलों के बाद लोगों के डर और भय को मिलाकर दिखाया गया है।
विश्लेषकों का कहना है कि यह वीडियों बताती है कि दाइश का अगला निशाना एफ़िल टावर होगा।
इस आतंकी संगठन का एक फ़्रेंच सदस्य इस वीडियों में पेरिस में हुए हालिया हमले और 130 लोगों के मारे जाने पर प्रसन्ता प्रकट करते हुए, समर्थकों से कहता है कि और अधिक हमले किये जाएं।
वह कहता है कि पेरिस का हमला सीरिया में दाइश के ठिकानों पर फ़्रांस के लड़ाकू विमानों के हमले का जवाब है।
नई टिप्पणी जोड़ें