अरब देशों और इस्राईल के बीच जारी है सैन्य सहयोगः इस्राईली युद्धमंत्री
ज़ायोनी शासन के युद्ध मंत्री ने बताया है कि इस्राईल कुछ अरब देशों के साथ गुप्त सैन्य सहयोग कर रहा है।
मूशे यअलून ने बताया है कि जॉर्डन, मिस्र और इस्राईल की वायु सेनाओं की टुकड़ियों ने कुछ दिन पहले अमरीका में संयुक्त सैन्य अभ्यास किए हैं। उन्होंने कुछ अरब देशों के साथ इस्राईल के गुप्त संबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि कुछ अरब देशों के पायलट अमरीका में मौजूद हैं और वहीं उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है।
ज़ायोनी शासन के युद्ध मंत्री ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब हाल ही में इस्राईल ने रहस्योद्घाटन किया है कि उसकी वायु सेना ने, रूस के यात्री वाहक विमान की पोज़ीशन को ट्रेक करने में मिस्र की सेना की मदद की थी। मूशे यअलून का बयान, अरब देशों के साथ इस्राईल के सैन्य सहयोग को गुप्त रखने की ज़ायोनी सेना की नीति के विपरीत है।
नई टिप्पणी जोड़ें