पिछले एक महीने में ज़ायोनियों के फ़िलिस्तीनियों पर आक्रमण के चौकाने वाले आंकड़े

टीवी शिया फ़िलिस्तीन के स्वास्थ मंत्रालय ने अक्टूबर महीने में फ़िलिस्तीन या ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी सैनिकों की तरफ़ से चलाई गई गोलियों से मारे जाने वाले और घायल फ़िलिस्तीनियों के आंकड़े जारी किये हैं।

अलआलम से प्राप्त समाचार के अनुसार स्वास्थ मंत्रालय ने इंतेफ़ाज़ा के एक महीने में मरने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 72 बताई है जिसमें एक चौथाई महिला या बच्चे हैं। और दो हज़ार 270 से अधिक लोग गोलियों से घायल हुए हैं और 5000 से अधिक लोग आँसू गैस के लोगों की चपेट में आकर दम घुटने का शिकार हुए हैं।

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ मंत्रालय ने इस अवधि में मरने वाले बच्चों की संख्या 15 बताई है जिसमें सबसे छोटा बच्चा केवल आठ महीने का था, इसी प्रकार ज़ायोनियों ने 200 से अधिक बार एमबुलेंस या फिर डाक्टरों पर हमला किया है।

जारी आंकड़ों के अनुसार 220 फ़िलिस्तीन इस्राईली यहूदियों के हमलों में घायल हुए हैं और उनकी हड्डियां टूटी हैं। 20 फ़िलिस्तीन जले हैं।

इसी के साथ साथ “रुकावट दीवार और कालोनी निर्माण” परिषद ने भी ज़ायोनी आक्रमणकारियों पर निगरानी करते हुए फ़िलिस्तीनियों के 6 घर गिराए जाने की सूचना दी है।

इसी प्रकार ज़ायोनियों ने फ़िलिस्तीनियों के 33 दूसरे निर्माणों को चेतावनी दी है और पिछले एक महीने (अक्टूबर) में 10 परिवारों को जबरन बाहर चले जाने का आदेश दिया है और दूसरी तरफ़ ज़ायोनियों के लियें 597 घर बनाए जाने की स्वीकृति दी है।

इस परिषद ने अपनी मासिक रिपोर्ट में जायोनी कालोनियों में रहने वालों द्वारा फ़िलिस्तीनी कालोनियों, गांवों पर हमका लिये जाने की बात कही है और बताया है कि इन हमलों में जिनकी संख्या 260 से अधिक थी फ़िलिस्तीन की सरकारी, प्राइवेट और सम्मानित व्यक्तियों को निशाना बनाया गया है।

इस रिपोर्ट में आया है कि 10 से अधिक बार फ़िलिस्तीनी बच्चों या फिर जवानों को किडनैप करने की नाकाम कोशिश की गई है और 54 से अधिक हमले सार्वजनिक और प्राइवेट सम्पत्तियों पर किये गए हैं जिसमें दुकानों और रास्तों का बंद कराना, गाड़ियों को हानि पहुँचाना, घरों पर पत्थरों से हमला करना और गांवों और शहरों के रास्तों को काट देना शामिल है। और इसी प्रकार 20 दोनम (हर दोनम 1000 स्कवैर मीटर) फ़िलिस्तीनियों की ज़मीनों पर हमला किया गया है।

मरने वालों की संख्या 72

मरने वाले बच्चे 15

घायल 270

दम घुटने का शिकार होने वाले लोग 5000 से अधिक

एंबुलेंस/ डाक्टरों पर हमला 200 से अधिक बार

हड्डी टूटने वाले लोग 220

जलने वाले 20

गिराए गए घर 6

निर्माणों को चेतावनी 33

जबरन निकाला जाना 10 परिवार

सरकारी औऱ प्राइवेट सम्पत्ती पर आक्रमण 260 से अधिक बार

घरों, गाड़ियों... पर हमला 54 से अधिक बार

किडनैप की कोशिश 10 से अधिक

ज़मीनों पर हमला 20000 स्कवैर मीटर

नई टिप्पणी जोड़ें