शिया आलिमे दीन बाक़िर निम्र की फ़ासी पर मोहर : सऊदी अरब
सऊदी अरब की सर्वोच्च अदालत ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शेख निम्र बाक़िर अन्निम्र की फांसी की सज़ा की पुष्टि कर दी है और इस आदेश पर अमल करने के लिए सऊदी नरेश के हस्ताक्षर की आवश्यकता है।
शेख निम्र बाक़िर अन्निम्र के भाई मोहम्मद निम्र ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब की सर्वोच्च अदालत ने शेख निम्र बाक़िर अन्निम्र की फांसी के फैसले की पुष्टि कर दी है और इस फैसले को व्यवहारिक बनाने के लिए सऊदी नरेश के कार्यालय को भेज दिया गया है।
जुलाई वर्ष 2012 में शेख निम्र बाक़िर अन्निम्र को सऊदी अरब के पूर्व में स्थित क़तीफ़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होने वाले प्रदर्शनों के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने सऊदी अरब के शिया मुसलमानों की जागरूकता और उनके अधिकारों को प्राप्त करने के लिए बहुत प्रयास किया है और यही विषय उनके साथ कड़े व्यवहार का कारण बना है।
शेख निम्र बाक़िर अन्निम्र को फांसी दिये जाने के आदेश दिये जाने पर क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रिया जताई गयी है।
शेख निम्र बाक़िर अन्निम्र का सऊदी अरब के शिया मुसलमानों में बहुत प्रभाव है।
शेख निम्र बाक़िर अन्निम्र की गिरफ्तारी से सऊदी अरब के पूर्व में प्रदर्शनों का नया दौर आरंभ हो गया जिससे सऊदी सरकार कठिनाइ में आ गयी और उसने अपने विरोधियों का दमन किया तथा कुछ समय के लिए उसने शेख निम्र बाक़िर अन्निम्र को फांसी दिये जाने के फैसले को टाल दिया।
सऊदी अरब की सरकार जनता के विरोधों और उसकी क़ानूनी व वैध मांगों पर ध्यान देने के बजाये निर्ममता से उसका दमन कर रही है।
सऊदी अरब के विभिन्न क्षेत्रों में जनता का दमन और एकपक्षीय राजनीतिक एवं सैनिक दृष्टिकोण अपनाये जाने से इस देश के युवराज एक दूसरे के आमने-सामने आ गये हैं
और यदि शेख निम्र बाक़िर अन्निम्र को फांसी दी गयी तो इस देश की स्थिति विस्फोटक हो सकती है विशेषकर इसलिए कि सऊदी अरब और क्षेत्रीय जनता के मध्य शेख निम्र बाक़िर अन्निम्र का बहुत प्रभाव है।
नई टिप्पणी जोड़ें