सीरिया के ऐतिहासिक शहर में आतंकवादियों का तांडव, 400 लोगों का गला काटा
आतंकावीद संगठन ISIS ने सीरिया के ऐतिहासिक शहर तदमुर में 400 लोगों की गया काट कर हत्या कर दी है।
टीवी शिया अलआलम से प्राप्त समाचार के अनुसार तदमुर शहर में आतंकवादियों द्वारा मारे जाने वालों में अधिकतर महिलाएं, बच्चे और बूढ़े हैं।
सीरिया के सरकारी चैनल ने रविवार के दिन तदमुर शहर के सूत्र के हवाले से ख़बर दी थी कि ISIS ने सीरिया सरकार के साथ संपर्क के बहाने से कम से कम 400 लोगों की हत्या कर दी है।
इस सूत्र के अनुसार आतंकवादियों ने एक अस्पताल के एक कर्मचारी और उसके पूरे परिवार एक सरकारी अस्पताल में काम करने के कारण हत्या कर दी।
ख़बरों से पता चला है कि आतकंवादियों ने तदमुर शहर के हज़ारों लोगों के पलायन को रोक दिया है और उनकी सम्पत्ती को नुक़सान पहुँचाया है।
संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान जारी करके तदमुर शहर के बाक़ी रह जाने वाले लोगों की क़िस्मत के बारे में चिंता व्यक्त की है।
ISIS के आतंकवादियों ने पिछले बुधवार से इस ऐतिहासिक शहर पर क़ब्ज़ा कर रखा है।
नई टिप्पणी जोड़ें