संघर्ष विराम की समाप्ति के साथ ही सऊदी अरब ने शुरु किये हमले, 200 से अधिक बार संघर्ष विराम का किया उल्लंघन
संघर्ष विराम की समय सीमा के समाप्त होने के कुछ ही घंटों बात सऊदी अरब गठबंधन ने यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर हमले किये।
टीवी शिया अलआलम से प्राप्त समाचार के अनुसार संघर्ष विराम जो पिछले मंगलवार से शुरू हुआ था, इस संघर्ष विराम के बावजूद सऊदी अरब यमन के विभिन्न नागरिक क्षेत्रों और इमारतों पर हमले करता रहा था।
संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि इस्माईल वल्द अलशेख़ अहमद ने सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में होने वाली कांफ्रेस यमन की नजात में संघर्ष विराम की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की थी।
शेख़ अहमद ने कहा था कि इस संघर्ष विराम को युद्ध विराम में बदला जाना चाहिये और इन वहशी हमलों को बंद किया जाना चाहिए।
स्पष्ट रहे कि यमन के सरकारी चैनल ने कहा था कि इस संघर्ष विराम को सऊदी अरब ने 200 से अधिक बार तोड़ा है और संघर्ष विराम की अवधि में सअदा, हज्जा, अदन, शब्वा, हलज, अलज़ाले तअज़ और दूसरे क्षेत्रों में बमबारी और तोपो से गोलाबारी की गई है और नागरिक क्षेत्रों और कालोनियों को निशाना बनाया गया है।
नई टिप्पणी जोड़ें