सऊदी सियासत युद्ध विराम की घोषणा के बाद फिर शुरू किये हमले
युद्ध विराम की घोषणा के बावजूद यमन पर सऊदी अरब के हमले जारी हैं।
संचार माध्यमों के अनुसार सऊदी अरब की ओर से युद्ध विराम की घोषणा के बावजूद अब भी यमन पर इस देश के हमले जारी हैं। लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को सऊदी युद्धक विमानों ने दक्षिणी यमन के तइज़ नगर की केन्द्रीय जेल पर बमबारी की। इसके अतिरिक्त सऊदी अरब के युद्धपोतों ने भी यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी की।
जानकारों का मानना है कि सऊदी अरब की ओर से यह घोषणा केवल सांकेतिक है और उसने जिस युद्ध विराम की घोषणा की है रियाज़ उसके प्रति कटिबद्ध नहीं रहेगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार की रात सऊदी सैन्य अभियान के प्रवक्ता अहमद असीरी ने युद्ध विराम की घोषणा के साथ ही कहा था कि रियाज़ जब भी उचित समझेगा, हौसियों की गतिविधियों को रोकने के लिए हस्तक्षेप कर करेगा।
ज्ञात रहे कि यमन पर 27 दिनों के हवाई हमलों के बाद सऊदी अरब के रक्षामंत्रालय ने मंगलवार की रात युद्ध विराम की घोषणा की थी।
नई टिप्पणी जोड़ें