आतंकवादियों ने एक और ऐतिहासिक शहर को मिट्टी में मिलाया

आतंकवादी संगठन ISIS के आतंकवादियों ने इराक़ के एक और ऐतिहासिक शहर को मिट्टी में मिला दिया।

टीवी शिया अलआलम से प्राप्त समाचार के अनुसार एक स्थानी सूत्र ने शनिवार के दिन बताया कि आतंकवादियों ने ऐतिहासिक शहर अलहज़र को जो नैनवा प्रांत के दक्षिण में स्थित है को मिट्टी में मिला दिया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण ऐतिहासिक चीज़ों को नामालूम स्थान पर भेज दिया है।

स्पष्ट रहे कि शुक्रवार के दिन इराक़ के पर्यटन मंत्रालय ने ऐतिहासिक शहर नमरूद के आतंकवादियों के हाथों वीरान किये जाने की सूचना दी थी।

नमरूद शहर नैनवा प्रांत में मूसल के दक्षिण में 30 किलोमीटर पर स्थित है।

मिस्र पर्यटन मंत्रालय के अनुसार आतंकवादियों ने नमरूद शहर को बुलडोज़रों और भारी वाहनों से मिट्टी में मिलाया था।

नई टिप्पणी जोड़ें