Isis ने मक्का और मदीना में अपना राज्यपाल घोषित किया

आतंकवादी संगठन दाइश के सरग़ना अबू बक्र अलबग़दादी ने मक्के में एक व्यक्ति को मक्के के राज्यपाल के तौर निर्धारित किया है।

टीवी शिया अलआलम से प्राप्त समाचार के अनुसार ISIS के प्रवक्ता अबू उमर अलतूनिसी ने सरग़ना अबू बक्र बग़दादी की तरफ़ से मक्का और मदीना जैसे शहरों के लिये कुछ राज्यपालों को निर्धारित करने की बात कही है।

आतंकवादी संगठन ने इसके बाद कुछ नकाबपोश लोगों को मक्के के राज्यपाल की बैअत करते हुए चित्र जारी किये हैं।

ISIS के इस कार्य के बाद से सऊदी अरब में चिंता की लहर दौड़ गई है।

नई टिप्पणी जोड़ें