ISIS ने 21 मिस्री ईसाईयों का लगा काटा + वीडियो

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें लीबिया में अपहृत 21 मिस्री कॉप्टिक ईसाइयों के सिर क़लम करते हुए दिखाया गया है।

पांच मिनट का वीडियो रविवार को जारी किया गया, जिसमें दिखाया गया है कि नारंगी रंग के वस्त्रों में हथकड़ी पहने हुए बंधक लीबिया की राजधानी त्रिपोली में समुद्र के किनारे घुटनों के बल हैठे हुए हैं।

आतंकवादी गुट का कहना है कि इन ईसाइयों को मिस्र के कॉप्टिक गिरिजाघर द्रारा मुस्लिम महिलाओं को कथित तौर पर यातनाएं दिए जाने और उनकी हत्याओं का बदला लेने के लिए मौत के घाट उतारा जा रहा है।

वीडियो में एक आतंकवादी चाक़ू दिखाते हुए इस प्रकार के और हमलों की धमकी देता है।

इस घटना के बाद, मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अल-सीसी ने मिस्र की जनता को संवेदना प्रकट करते हुए देश में सात दिनों के शोक की घोषणा की है।

दूसरी ओर मिस्र के विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय अल-अज़हर ने मिस्री ईसाइयों की हत्या को बर्बर कृत्य बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

अल-अज़हर ने बल देकर कहा है कि इस बर्बर कृत्य का धर्म एवं किसी भी मानवीय मूल्य से कोई लेना देना नहीं है।

वीडियों देखने के लिये क्लिक करें

http://fa.alalam.ir/news/1676829

नई टिप्पणी जोड़ें