फ्रांसीसी प्रोड्यूसर मुसलमान हुईं!,चार्ली हेब्दू द्वारा पैग़म्बरे के अपमान का असर

चार्ली हेब्दू के बाद फ्रांस की प्रसिद्ध प्रोड्यूसर इसाबेल मैटिक ने मुसलमान होने की घोषणा कर दी है।

ईसाबेल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर अपने इस्लाम का एलान करते हुए मोरक्को के अभिनेता हेशाम बोहलोल के प्रति आभार प्रकट किया है जिन्हें मोरक्को के मीडिया में इसाबेल के मुसलमान होने की खबर छपवाई थी।

इसाबेल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखाः ” أشهد أن لا إله إلاّ الله و أنّ محمدا رسول الله ” अर्थात मैं गवाही देती हूं कि अल्लाह के अलावा कोई पूज्य नहीं और यह कि मुहम्मद(स) ईश्वर के दूत हैं।

फ़्रांस की इस प्रोड्यूसर ने बल दिया है कि वह शार्ली हेब्दू तथा उसके बाद की घटनाओं के बाद मुसलमान हुई हैं किंतु इसके बावजूद वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में यहां तक कि शार्ली हेब्दू के लिए भी, विश्वास रखती हैं।

जब इसाबेल मैटिक से, पैगम्बरे इस्लाम के अपमानजनक कार्टून के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्टूनों के बारे में उनका वही विचार है जो एक मस्जिद के इमाम ने प्रकट किये हैं और जिस पर वह मुसलमान होने से पूर्व भी विश्वास रखती हैं।

उन्होंने बताया कि मस्जिद के इमाम ने अपने एक पत्र में इसाबेल को लिखा था कि वह लोग मुहम्मद(स) का मज़ाक उड़ाते हैं किंतु इससे  पैगम्बरे इस्लाम (स) के सम्मान में कोई कमी नहीं आने वाली है वह एक एसे व्यक्ति का मज़ाक उड़ाते हैं जो उनके कल्पनाओं की देन है और जिसका कार्टून वह बनाते हैं और उसे एक नाम दे दिया है किंतु वह किसी भी दशा में हमारा नबी नहीं है।ज्ञ

ज्ञात रहे कि इससे पहले प्रसिद्ध हालीवुड अभिनेता लियान नीसन भी मुसलमान हो चुके हैं

देखें प्रसिद्ध हालीवुड अभिनेता लियाम नीसन मुसलमान हुए

नई टिप्पणी जोड़ें