फ़्रेंच पत्रिका द्वारा पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने नये आपत्ति जनका कार्टून प्रकाशन ने मुसलमानों का गुस्सा भड़काया


फ़्रांस की एक पत्रिका द्वारा पैग़म्बरे इस्लाम (स) के नये आपत्ती जनक कार्टून प्रकाशित करने पर मिस्र के मुसलमानों को आक्रोश की लहर दौड़ा दी है।

अलअज़हर विश्वविद्यालय के विद्वान शेख़ एमान ताहा ने मिस्र की सरकार में मांग की है कि अधिकारिक तौर पर इस कार्य की भर्त्सना करें और और फ़्रांसीसी अधिकारियों से इस कार्य के बारे में जवाब तलब करें।

मिस्र के एक धार्मिक संगठन ने इस देश के विदेश मंत्रालय से मांग की है कि फ़्रांस के राजनयिक के तलब करके उससे इस कार्य पर क्रोध प्रकट किया जाए।

वकीलों की स्वतंत्रता समीति के एक सदस्य तारिक़ इब्राहीम ने कहाः पैग़म्बरे अकरम (स) का अपमान अभिव्यक्ति की आज़ादी में नहीं आता है और धर्मों के सम्मान के संबंध में यह अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का अल्लंघन है।

स्पष्ट रहे कि यह पहली बार नहीं है जो इस पत्रिका ने इस प्रकार का घृणित कार्य किया हो।

नई टिप्पणी जोड़ें