इस्राईल में हो रही है मानव अंगो की तस्करी

अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स ने रहस्योदघाटन किया है कि इस्राईल में गुर्दे के प्रतिरोपण से संबंध रखने वाले दलालों ने गुर्दा बेचकर भारी मुनाफा कमाया है।

अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में एक इस्राईली महिला की कहानी बयान की है और लिखा है कि इस्राईल में दलालों के माध्यम से गैर कानूनी ढंग से गुर्दे का प्रतिरोपण बहुत सरल है। इस्राईली महिला ने जिसका नाम ऊफीरा डरविन बताया गया है, न्यूयार्क टाइम्स के साथ साक्षात्कार में बल देकर कहा है कि एक गुर्दे के प्रतिरोपण के लिए उसने एक लाख ७५ हज़ार डालर दिया था और तय था कि यह अमल कस्तारिका में अंजाम दिया जायेगा।

इसके साथ ही कस्तारिका की अदालत में एसे दस्तावेज़ मौजूद हैं जो इस बात के सूचक हैं कि इस गुर्दे को देने वाला एक ३७ वर्षीय बेरोज़गार था और उसे इस गुर्दे के बदले में केवल १८ हज़ार ५०० डालर मिले हैं। इस इस्राईली महिला ने कहा है कि मेरी बहुत बुरी स्थिति थी। मेरी शारीरिक स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर हो रही थी। मैं सोचती हूं कि अगर मैं यह जानती कि यह कार्य ग़ैर कानूनी है फिर भी मैं उसे अंजाम देती। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार मानव अंगों की तस्करी में इस्राईल ने सीमा से अधिक अनुचित भूमिका निभाई है।

इस्राईल के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार अंगों का दान देने के लिए १० प्रतिशत से कम इस्राईलियों ने नाम लिखवाया है और इस समस्या के कुछ भाग का संबंध धार्मिक सीमितता से है। कस्तारिका के अधिकारियों ने पिछले वर्ष घोषणा की थी कि उन्होंने मानव अंगों की तस्करी करने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय गुट का रहस्योदघाटन किया था जो इस्राईलियों और पूर्वी युरोप के देशों में गुर्दे बेचने में दक्ष था।

यह एसी स्थिति में है जब वर्ष २०१२ में मानव अंगों की तस्करी करने के आरोप में कम से कम १० इस्राईलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ज्ञात रहे कि जायोनी शासन ने वर्ष २००९ में स्वीकार किया था कि वर्ष १९९० में जो फिलिस्तीनी मारे गये थे उसने उनके परिजनों की अनुमति के बिना उनके शरीर के बहुत से अंगों को निकाल लिया था।

नई टिप्पणी जोड़ें