नाइजीरिया, बोको हराम के हमले में 500 लोगों की मौत


बोको हराम द्वारा पूर्वोत्तरी नाइजीरिया में किये गए आक्रमण में 500 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

नाइजीरिया के अधिकारियों ने बताया है कि बोको हराम के आतंकवादियों ने बूरनो प्रांत के कुछ गावों पर गुरूवार को आक्रमण आरंभ किया था जिसमें अबतक कम से कम 500 लोग मारे जा चुके हैं। 

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के बूरनो प्रांत के कुछ गांव अभी भी बोको हराम के नियंत्रण में हैं।  नवीनतम रिपोर्ट से पता चलता है बोको हराम के सदस्यों ने मई 2013 से मार्च 2014 के दौरान नाइजीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आक्रमण करके कम से कम 3000 लोगों की हत्याएं की हैं।

उल्लेखनीय है कि हालिया कुछ दिनों के दौरान बोको हराम के आक्रमणों में तेज़ी आई है।

नई टिप्पणी जोड़ें