बोको हराम का वहाबियों से कोई सम्बंध नहीं है!!!
सऊदी अरब के मुफ़्ती आज़म "अब्दुल अज़ीज़ आले शेख़" ने "अलहयात" समाचार पत्र से बातचीत करते हुए नाईजीरिया में 200 लड़कियों का अपहरण करने वाले संगठन बोको हराम के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
कुछ समय पहले ही बोको हराम ने एक स्कूल से 200 लड़कियों का अपहरण कर लिया था और उसके कुछ समय बाद ही यह एलान किया था कि हम इन लड़कियों की अपहरणकर्ताओ के साथ शादी कर देंगे, लेकिन बोको हराम के प्रमुख ने अपने नए बयान में कहा था कि वह इन लड़कियों को बेंच देंगे।
बोको हराम अगरचे विचारधारा के आधार पर वहाबियों की तरह है, लेकिन वहाबियों के प्रमुख मुफ़्ती आले शेख़ ने इस संगठन की निंदा करते हुए इस गुट को एक पथभ्रष्ट गुट माना और कहा कि इन का वहाबियों से कोई सम्बंध नहीं है।
सऊदी अरब के मुफ़्ती आज़म ने अलहयात से कहाः नाईजीरिया में बोको हराम एक पथभ्रष्ट गुट हैं और यह लोग दीन से फिर जाने वाले हैं और इनके कार्यों ने इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम किया है।
उन्होंने कहाः अपहर्त लड़कियों की ज़बरदस्ती शादी करना हराम है, बोकों हराम इस्लाम को बदनाम करने के लिए साज़िश करने वाला गुट है, हमको उनका विरोध करना चाहिए ताकि लोगों को पता चल सके कि यह एक अत्याचारी गुट है।
स्पष्ट रहे कि बोको हराम की विचारधारा वहाबियों से बिलकुल मिलती जुलती है, अगर वह लड़कियों को बेचने और ज़बरदस्ती शादी करने के लिए कह रहे हैं तो सीरिया में वहाबी संगठन दाइश सेक्स जिहाद के नाम पर लड़कियों का इस्तेमाल कर रहा है, अगर बोको हराम नाईजीरिया में लोगों का ख़ून बहा रहे हैं तो बहाबी भी सीरिया में लोगों के क़त्ल का फ़त्वा जारी कर के और हज़ारों लोगों का खून बहा कर कौन सा इस्लाम का सम्मान बढ़ा रहे हैं, अगर बोको हराम ने लड़कियों का किडनैप किया है तो वहाबी मुफ़्ती भी यह कहते आ रहे हैं कि हम शिया लड़कियों और औरतों के साथ दासियों जैसा बर्ताव करेंगे।
लेकिन कितने आश्चर्य की बात है कि इतनी समानताओं के बाद भी बहाबी मुफ़्ती उनको अपने से अलग और पथभ्रष्ट समुदाय मानता है!!!
नई टिप्पणी जोड़ें