मध्य अफ़्रीकी गणराज्य की राजधानी से 1300 से अधिक मुसलमानों का पलायन
मध्य अफ़्रीकी गणराज्य की राजधानी हंगोई से सैकड़ों मुसलमानों को शांति सेना की निगरानी में निकाल लिया गया, इस दौरान विरोधियों की ओर से लूटपाट की गई, विदेशी न्यूज़ एजेंसियों के अनुसार राजधानी हंगोई से अफ्रीक़ी और फ्रेंच शांति सैनिकों की निगरानी में 13 सौ से अधिक मुसलमानों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया।
20 ट्रकों में सवार इस काफिले के जाने के बाद हंगोई मुस्लिम आबादी से खाली हो गया है इन लोगों के वापसी के बाद क्षेत्र में विरोधी समूहों ने आगज़नी की और मुसलमानों की संपत्ति लूटी।
हंगोई में पिछले साल से जारी हिंसा में अब तक हजारों मुसलमान मारे जा चुके हैं और लाखों लोग दूसरे शहरों में पलायन करने पर मजबूर हुए हैं।
नई टिप्पणी जोड़ें