पैग़म्बरे इस्लाम पर आपत्ती जनक फ़िल्म बनाने वाले के बाद अब उसका बेटा भी मुसलमान हुआ!!!
अबना की रिपोर्ट के अनुसार हॉलैण्ड डच पार्लियामेंट के दक्षिणपंथी प्रतिनिधि और इस्लाम विरोधी पार्टी के पूर्व सदस्य आर्नड वान डोरन, (जिसने इस्लाम के विरूद्ध षड़यंत्र नाम की फ़िल्म बनाई थी,) के बाद अब उसका बेटा ग्रेट वाल्डर्स भी मुसलमान हो गया है।
ग्रेट वाल्डर्स ने जो अपने पिता के साथ अन्तर्राष्ट्रीय शांति बैठक में भाग लेने के लिये दुबई गया हुआ था, मुसलमान होने के बाद अपना नाम अली रख लिया है।
आर्नलड वान डोरन, जिसने पैग़म्बरे अकरम स. के ख़िलाफ़ अपमान जनक फ़िल्म बना कर पूरी दुनिया में मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुँचाई थी, इस फ़िल्म के बारे में अपने ग़लती मानी है। उसका कहना है कि मैं अब पैग़म्बेर इस्लाम स. की शान में एक फ़िल्म बनाकर अपनी पिछली फ़िल्म षड़यंत्र, में की गई ग़लती को दूर करने की कोशिश करुँगा।
स्पष्ट रहे कि आर्नड वान डोरन पहले ही मुसलमान हो चुका है और उसके मुसलमान होने के पूरी पश्चिमी दुनिया में तहला मचा दिया था।
नई टिप्पणी जोड़ें