ईरान का अमरीका को मुंहतोड़ जवाब 15 अमरीकी कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

अमरीका द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के जवाब में ईरान ने ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए उसकी 15 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। याद रहे हाल ही में ईरान ने एक दर्जन कंपनियों को प्रतिबंधित किया था।

 

ईरान ने फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल के अत्याचारों में मदद करने के आरोप में अमरीका की 15 कंपनियों को प्रतिबंधित किया हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि अमरीका की जिन कंपनियों को प्रतिबंधित किया गया है, वह इस्राईल के अत्याचारों में शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि यह कंपनियां फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में इस्राईल की अवैध कालोनियों के निर्माण में सहयोग करके राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2334 का उल्लंघन कर रही हैं।

ईरान के इस फैसले के बाद अब अमरीका की यह कंपनियां अब ईरानी कंपनियों के साथ व्यापार नहीं कर सकेंगी। साथ ही ईरान की ओर से इन सभी कंपनियों के खातों को सीज़ कर दिया जाएगा और उनके कर्मचारियों को वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा।

 

नई टिप्पणी जोड़ें