पैग़म्बरे अकरम (स) की यात्राएं

पैग़म्बरे अकरम (स) की यात्राएं

पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने अरब से बाहर केवल दो यात्राएं कीं और आप दोनों ही बार शाम (सीरिया) तशरीफ़ ले गये।

आपने यह दोनों सफ़र बेसत से पहले किये। पहली बार आप बारह साल की उम्र में अपने चचा अबुतालिब के साथ गये और दूसरी बार पच्चीस साल की उम्र में जनाबे ख़दीजा की तरफ़ से तिजारत के लिए।

बेसत के बाद पैग़म्बरे इस्लाम (स.) ने अरब के अन्दर बहुत सी यात्राएं कीं, मगर अरब से बाहर आपकी केवल इन्हीं दो यात्राओं के बारे में इतिहास की पुस्तकों में मिलता है।

नई टिप्पणी जोड़ें