आले ख़लीफ़ा के गुर्गों के हाथों बैहरैनी महिला की मौत
बैहरैन के इलाक़े'' जद अलहाज'' में आज तड़के आले खलीफा के गुर्गों ने एक घर पर छापा मार कर एक जवान को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसकी मां के साथ भयानक रूप से मारपीट की।
प्राप्त समाचार के अनुसार आले खलीफा के गुर्गों ने सुबह के 3 बजे '' जद अलहाज'' क्षेत्र में स्थित 'अस्मा हुसैन' के घर पर हमला किया और महिला के लड़के को गिरफ्तार कर लिया।
जब इस 52 साल की बूढ़ी मां ने जब उसे छुड़ाने की कोशिश की तो पुलिस वालों ने उसके साथ मार पीट की और उसे गंभीर चोटें पहुंचाईं जिस कारण इस महिला की मौत हो गई।
कहा जाता है कि पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ बहुत बर्बर बर्ताव किया और उसके घायल शरीर को जमीन पर घसीटे रहे यहां तक कि उसकी जान निकल गई।
नई टिप्पणी जोड़ें