ईश्वर से भलाई कैसे प्राप्त करें?
ईश्वर से भलाई कैसे प्राप्त करें?
عن النبى (صلى الله عليه و آله و سلم ): ثلاثة لا يزيد الله بهن الا خيرا التواضع لا يزيدالله به الا ارتفاعا و ذل النفس لا يزدالله به الا عزا و التعفف لا يزيدالله به الاغناء
पैग़म्बरे इस्लाम ने फ़रमाया हैः
तीन चीज़ें हैं जिसके कारण ईश्वर इन्सान पर नेकियों को बढ़ा देता हैः
1. तवाज़ों एवं विनर्मता कि ख़ुदा उसके मुक़ाबले में अपने बंदे को श्रेष्ठता और सम्मान देता है और लोक एवं परलोक में सम्मान और महानता देता है।
2. अपने नफ़्स को छोटा और समझना और उसका तिरस्कार करना, इन्सान जितना अधिक अपने नफ़्स की तिरस्कार करता है और उसको नीचा दिखाता है, ईश्वर उसके मुक़ाबले में उसको श्रेष्ठ और बड़ा बनाता है।
3. आवश्यकता के समय बेनियाज़ी देखाना, जो कि एक अच्छा और नेक गुण है, ईश्वर इसके मुक़ाबले में इन्सान की रोज़ी को बढ़ा देता है और लोक एवं परलोक में दौलत अता करता है।
(बिहारुल अनवार जिल्द 75, पेज 124)
नई टिप्पणी जोड़ें