पाकिस्तान में जारी हैं शिया मुसलमानों पर हमले
पाकिस्तान के एक शिया नेता पर आक्रमण किया गया जिसमें बाल-बाल बच गए।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुछ सशस्त्र लोगों ने शनिवार को कराची में पाकिस्तान के मज्लिसे वहदते मुस्लेमीन के एक सदस्य मिर्ज़ा शरीफ़ के वाहन पर आक्रमण किया।
इस आक्रमण में मिर्ज़ा शरीफ़ तो बच गए किंतु उनका एक अंगरक्षक तथा एक पुलिस अधिकारी मारे गए। इस आक्रमण में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। कई शिया संगठनों ने मिर्ज़ा शरीफ़ पर किये जाने वाले आंतकवादी आक्रमण की भर्तसना की है।
नई टिप्पणी जोड़ें